BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 4:14 pm
KHABAR : अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने किया जल परियोजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने शनिवार को हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना एवं सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का निरीक्षण कर प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. राजौरा ने सबसे पहले हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का निरीक्षण किया और कार्य की गति बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात उन्होंने सेवरखेड़ी जलाशय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें वर्तमान में लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने अर्थवर्क (मिट्टी भराई) एवं पिचिंग कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मिट्टी की गुणवत्ता जांच एवं गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की।

डॉ. राजौरा ने नियमित गुणवत्ता जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री शुभम अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में सेवरखेड़ी जलाशय में अर्थवर्क एवं पिचिंग कार्य जारी है। जलाशय में बारिश के मौसम में शिप्रा नदी से पंपिंग के माध्यम से पानी लाया जाएगा, जबकि गर्मी के मौसम में ग्रैविटी फ्लो डिस्चार्ज से नदी में जल आपूर्ति की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE