चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी ने नगर निंबाहेड़ा के विधायक श्रीचंद कृपलानी की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उनके निवास स्थान पर योग तपस्या का कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या का समाधान हम स्वयं ही कर सकते हैं इसलिए हमें अपनी स्व स्थिति को इतना मजबूत बनाना चाहिए। यदि जीवन में कोई विपरीत बात भी आ जाए तो हम उसका आसानी से मुकाबला करके उसे स्थिति पर जीत प्राप्त कर सके तथा हम अपने जीवन को सुखमय बना सके। बीके शिवली दीदी बताया कि सबसे बड़ी शक्ति है इस सृष्टि का रचयिता परमपिता परमात्मा भोलानाथ शिव जो हम सब का सच्चा सच्चा अनादी माता-पिता है। बीके शिवली दीदी ने बताया कि इस शरीर को चलने वाली हम एक आत्म शक्ति हैं और हम आत्माओं का पिता परमात्मा है । तो यदि हम स्वयं को आत्मिक स्थिति में रखें और परमात्मा की याद में रहे तो अवश्य ही हमारे स्व स्थिति शक्तिशाली बन जाएगी और हम आने वाली हर परिस्थिति पर आसानी से विजय प्राप्त कर पाएंगे पर इसके लिए हमें स्वयं को जानकर परमात्मा से जुड़ना बहुत आवश्यक है। क्योंकि हम जीवन में कहीं ना कहीं अपने आप को किसी न किसी व्यक्ति वस्तु स्थान से जोड़कर रखते हैं और हम सोचते हैं कि यही हमारी हर परिस्थिति में मदद करेंगे। पर वास्तविकता यह है कि कभी-कभी कोई चाहते हुए भी हमारी मदद नहीं कर पता है। उस समय यदि हमारा मनोबल हमारी स्व स्थिति शक्तिशाली है तो हम अवश्य ही हर बात पर जीत पाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में कमल बहन एवं श्री चंद कृपलानी को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा परमात्मा से यही दुआएं की कि आपका जीवन सदा स्वस्थ रहे खुश रहे मस्त रहे। सभी भाई बहनों ने योग तपस्या कर ईश्वरीय प्रसाद ग्रहण किया।