देवास। जबलपुर में हुए क्रूज़ हादसे को लेकर देवास में युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। युवक कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
संगठन ने घटना की उच्च स्तरीय जांच, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।