BREAKING NEWS
NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<     BIG NEWS : खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, संघर्ष.. <<     KHABAR : महाकाल नगरी में सावन की अलौकिक शुरुआत,.. <<     KHABAR : ग्वालियर में उपमुख्यमंत्री बोले- शिक्षा.. <<     पिपलिया मंडी में खुली व्यवस्था की पोल,सावन की.. <<     KHABAR : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर शाजापुर.. <<     KHABAR : विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस पर शाजापुर.. <<     श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ, शिवालयों.. <<     KHABAR : नीमच में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के.. <<     अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 2:57 pm
NEWS : मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन, 9 व 14 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ द्वारा 9 सूत्रीय मांग पत्र, बिड़ला चंदेरिया सीमेन्ट खदान ठेका श्रमिक के 14 सूत्रीय मांग पत्र सहित बिड़ला चंदेरिया प्लांट मजदूर संघ, आदित्य पैंकिंग प्लांट मजदूर संघ, आदित्य सीमेन्ट मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री सागरमल टांक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।


मुख्यरूप से समस्त श्रमिकों की समस्याओं को उजागर करते हुए सौंपे ज्ञापन में ठेका कर्मचारी लगाने वाली संस्थान का पंजीयन ठेका श्रम अधिनियम के तहत सुनिश्चित करने, स्थायी प्रवृति के कार्य ठेके के माध्यम से नहीं करवाये जाने, काम पर लगे श्रमिकों को पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र दिये जावे, सरकार ेक मापदंड अनुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की 7 तारीख को सरकारी अधिकारी व श्रम संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिये जाने की व्यवस्था कराने, सेवापूर्ण कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ दिलाये जाने, ओवर टाईम का भुगतान शीघ्र ही करवाने, श्रमिकों के कार्ड बनवाते हुए श्रमिक कार्ड के लाभ दिलाये जाने, समान काम समान वेतन देने, श्रमिकों का सामूहिक बीमा समय पर किया जाकर उसके लाभ समय पर दिलाने, सीमेन्ट प्लांट के श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने, सीमेंट प्लांट में वेज बोर्ड लागू करवाने, प्रत्येके जिले में ईएसआई अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने तथा वेतन सीमा बढ़ा कर 40 हजार करने, न्यूनतम पेंशन 20 हजार करने, मेडिकल बीमा पॉलिसी की सीमा बढ़ाने व परिवार को सम्मिलित करने,  स्थायी कर्मचारियों केा आवासीय सुविधा प्लांट के समीप ही उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा कराये जाने की मांग की गई।


इस दौरान आदित्य सीमेन्ट प्लांट के रतनलाल शर्मा, कमलेश तिवारी, भुवनेश सेन, आदित्य पैकिंग के शैतानसिंह, सुरेश गुर्जर, बिड़ला चंदेरिया प्लांट के जयदेव नाथ, जसवंत सिंह, बिड़ला चंदेरिया माईंस के गणपतसिंह, भीम सिंह, विद्युत वृत महामंत्री तुलसीराम मेनारिया, महेन्द्रपाल मीणा, चरणसिंह मीणा, योगेश सुखवाल सहित कईं मजदूर संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE