BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के.. <<     अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     शाजापुर के तिंगजपुर के जंगल में आसमान से गिरा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 3:00 pm
NEWS : ग्राम रथ अभियान से बदली किसान की तकदीर, अनुदान से खरीदी स्प्रे मशीन, बढ़ी आय और बनी मिसाल, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम बोजुंदा  में LED वैन के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

इसी अभियान से प्रेरित होकर ग्राम पंचायत सहनवा के किसान रामविलास चौधरी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया। वर्षों से पारंपरिक खेती कर रहे रामविलास चौधरी को कृषि कार्यों में आधुनिकता लाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी। उन्हें स्प्रे मशीन खरीदनी थी, लेकिन आर्थिक सहयोग की जरूरत थी।

एक कृषक प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने कृषि पर्यवेक्षक पार्वती वैष्णव से कृषि यंत्रों पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की जानकारी प्राप्त की। मार्गदर्शन मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर आवेदन किया। कुछ समय पश्चात उन्होंने स्प्रे मशीन खरीदी और भौतिक सत्यापन के उपरांत उन्हें 29 हजार रुपए का अनुदान सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुआ।

स्प्रे मशीन के उपयोग से अब वे कम समय में अधिक कार्य कर पा रहे हैं। मजदूरी पर निर्भरता कम हुई है और कृषि लागत में भी कमी आई है। समय की बचत से वे अन्य कृषि कार्यों पर भी बेहतर ध्यान दे पा रहे हैं, जिससे फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और नुकसान भी कम हुआ है।

रामविलास चौधरी अब न केवल आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अपने गांव में आधुनिक खेती का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य किसान भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE