चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अरनोदा के कृषक श्री सीताराम पाटीदार के लिए तारबंदी योजना वरदान साबित हुई है।
कृषक पाटीदार ने कृषि विभाग की तारबंदी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन किया। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने अपने खेत में 300 मीटर तारबंदी करवाई, जिस पर उन्हें वर्ष 2025-26 में 36 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।
तारबंदी होने से उनकी फसल को जंगली जानवरों से सुरक्षा मिली, जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई और आय में भी इजाफा हुआ। किसान ने इस योजना से संतुष्टि जताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह सफलता कहानी दर्शाती है कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंच रही है और किसान इसका लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।