BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के.. <<     अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     शाजापुर के तिंगजपुर के जंगल में आसमान से गिरा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 3:12 pm
NEWS : सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल प्रतियोगिता आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए अन्तर सदनीय 10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल प्रतियोगिता 4-5 मई 26 को स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में आयोजित हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक धीरज शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

 
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स में हाउस भावना, अनुशासन और खेल भावना विकसित करना, एकाग्रता, सटीकता और मानसिक शक्ति विकसित करना, स्कूल स्तर पर आगे के प्रशिक्षण के लिए प्रतिभाशाली निशानेबाजों की पहचान करना था। प्रतियोगिता इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के नवीनतम नियमों के अनुसार आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी नौ सदनों से चयनित दो-दो कैडेट्स ने सीनियर एवं जूनियर वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के जूनियर पिस्टल वर्ग में सांगा हाउस के कैडेट अधिराज चाहर, सांगा हाउस के कैडेट अविराज सिंह एवं कुम्भा हाउस के कैडेट अमन कुमार ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। प्रतियोगिता के सीनियर पिस्टल वर्ग में जयमल हाउस के कैडेट अनुज पूनिया, बादल हाउस के कैडेट तेजस चौधरी एवं हमीर हाउस के कैडेट मोहित चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया।


प्रतियोगिता के जूनियर राइफल वर्ग में बादल हाउस के कैडेट इक्ष्वाकु, सांगा हाउस के कैडेट ऋषभ एवं सांगा हाउस के कैडेट आर्यन ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। प्रतियोगिता के सीनियर राइफल वर्ग में प्रताप हाउस के कैडेट ऋतिक, हमीर हाउस के कैडेट निधीश एवं कुश हाउस के कैडेट पुनीत चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। समग्र प्रदर्शन के आधार पर सांगा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बादल हाउस द्वितीय एवं हमीर हाउस तृतीय स्थान पर रहे। रेफरी का कार्य शूटिंग कोच कृष्णा, सीएचएम मुनबुल नरजरी एवं पीटीआई हवलदार एम नवीन कुमार ने किया।  


मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि निशानेबाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मसंयम, धैर्य और मानसिक संतुलन की उत्कृष्ट साधना है। उन्होंने कहा कि “असली संघर्ष बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि अपने भीतर की अस्थिरता से होता है। जो कैडेट अपने मन को नियंत्रित कर लक्ष्य पर पूर्ण एकाग्रता बनाए रखता है, वही सच्चा विजेता बनता है।” उन्होंने कैडेट्स को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता हाउस को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं खेल भावना के लिए बधाई दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE