BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के.. <<     अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     शाजापुर के तिंगजपुर के जंगल में आसमान से गिरा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 3:12 pm
BIG REPORT : मंदसौर के पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, एसपी विनोद कुमार मीणा ने खुद सुनी आमजन की समस्याए, 37 शिकायतों का किया त्वरित निराकरण, थाना प्रभारियों को को दिए कार्रवाई के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं उपस्थित होकर कुल 37 आवेदकों की शिकायतों को सुनते हुए उनके त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण के लिए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टीएस बघेल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों द्वारा संबंधित अनुभागों से आए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को विधिसंगत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है, जिससे लोगों का विश्वास कायम रखा जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE