BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के.. <<     अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     शाजापुर के तिंगजपुर के जंगल में आसमान से गिरा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 3:19 pm
KHABAR : कलेक्टर अदिती गर्ग ने जनसुनवाई में 58 आवेदकों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई करने के दिए निर्देश, भूमि कब्जा, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित कई मामलों पर सुनवाई, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने 58 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न आवेदनों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त विशेष प्रकरणों का उसी दिन त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम रणायरा निवासी बालाराम द्वारा अपनी भूमि पर कब्जा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार गरोठ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार बोलिया निवासी विष्णु द्वारा शिकायत निराकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर सीईओ जनपद गरोठ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पानपुर निवासी गणेशराम द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं बीपीएल कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन दिया गया, जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना का लाभ, संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह राशि, बीपीएल राशन कार्ड, आम रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE