BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने.. <<     सेगांव पंचायत में लापरवाही: पर्यावरण दिवस पर.. <<     महेश्वर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनपद.. <<     KHABAR : लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई, महेश्वर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 12:48 pm
BIG NEWS : एमपी में यूसीसी लागू करने की कवायद शुरू, जस्टिस रंजना प्रकाश की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक, आदिवासी इलाकों तक लोगों से राय ले सकती है कमेटी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बनाई गई जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा की गई। खासकर आदिवासी समाज की परंपराओं और नियमों को समझने पर जोर दिया गया। अब कमेटी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी और उनकी राय लेगी।


एमपी में यूसीसी लागू करने 6 सदस्यीय कमेटी की पहली बैठक हुई
एमपी में यूसीसी लागू करने के लिए बनाई गई 6 सदस्यीय कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने की। बैठक में उत्तराखंड और गुजरात में लागू यूसीसी मॉडल का अध्ययन किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। 


जनसुनवाई और परामर्श बैठकें होगी
कमेटी खास तौर पर आदिवासी समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और उनसे जुड़े कानूनों का अध्ययन करेगी, ताकि प्रदेश की परिस्थितियों के अनुसार मसौदा तैयार किया जा सके। कमेटी जल्द ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनसुनवाई और परामर्श बैठकें शुरू करेगी। लोगों की राय लेकर यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मई के अंत तक यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है।


कमेटी के लिए दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन और भोपाल में वल्लभ भवन में कार्यालय बनाए जाएंगे। बैठक में पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव अनूप नायर और वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कृष्ण शर्मा मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE