BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<     KHABAR : नगर के प्रमुख मार्ग पर हादसों का कारण बना.. <<     KHABAR : चार माह पहले बनी सड़क हुई क्षतिग्रस्त,.. <<     KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 5:03 pm
KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय, साधुमार्गी जैन संघ का 10 दिवसीय शिविर शुरू, ‘ज्योतिर्मय’ संस्कार शिविर का शुभारंभ, बच्चों को दी जाएगी धर्म और संस्कारों की शिक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री साधुमार्गी जैन संघ, नीमच के तत्वावधान में बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 10 दिवसीय संस्कार शिविर ‘ज्योतिर्मय’ (सूर्य की ज्योति, ज्ञान उद्योत) का शुभारंभ शुक्रवार को समता भवन, जवाहर नगर में हुआ।

संघ के मंत्री सुशील राठौर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों में धार्मिक संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में श्री साधुमार्गी जैन संघ के परिवारों के बच्चों को धर्म, संस्कृति, नैतिकता एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय शिविर के संयोजक अरविंद वया हैं, जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर संघ अध्यक्ष कोमलचंद गांग, मंत्री सुशील राठौर सहित समाज के वरिष्ठजन अरुण कोठारी, किशनलाल लोढ़ा, विमल आंचलिया, शौकीनलाल मुनोत, पंकज कांठेड, सुनीश चौरड़िया, लोकेश गांग, हिमांशु डांगी, सुनीता आंचलिया एवं लता बोकाडिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण ही उज्ज्वल समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के दौरान बच्चों को धर्म ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास की भी प्रेरणा दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE