BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 5:11 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लिया हरित भविष्य का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा जवाहर नगर स्थित वीनू वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 8 बजे संपन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के संवर्धन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश ‘पप्पू’ जैन एवं निलेश पाटीदार, पार्षद किरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, पार्षद जिनेंद्र मेहता, एल्डरमैन शांतिलाल गुप्ता, अरुणा तलरेजा, दुर्गाशंकर भील, प्रकाश मंडवारिया, भरत प्रजापति, कमलेश गर्ग दड़ोली, महामंत्री अनिल माली, विक्की छाबड़ा, अमन दीवान, राहुल पामेचा, गजेंद्र चावला, सतीश हास, विनीत पाटनी, रामा ग्वाला, कृष्णा मेहरा, प्रकाश सागर सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वार्डवासी, पत्रकार एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे ट्री-गार्ड के साथ रोपे गए। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत चलने वाला जनआंदोलन है। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए फिलहाल सांकेतिक पौधारोपण किया गया है, जबकि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में सभी ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE