BREAKING NEWS
REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 5:35 pm
BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला, हत्या-दुष्कर्म की आशंका पर फूटा जनाक्रोश, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर किया चक्काजाम, महू-नीमच फोरलेन जाम, बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। जिले में 14 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। दो दिन से लापता बालिका का शव गुरुवार देर रात एक कुएं से बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजनों और समाजजनों ने महू-नीमच फोरलेन स्थित सरसोद फंटे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार बालिका मंगलवार सुबह घर से खेत जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और एक युवक अनिल मालवीय पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गांव के एक कुएं में तलाशी अभियान चलाया गया। मोटर लगाकर कुएं का पानी खाली कराया गया, जिसके बाद कई घंटों की मशक्कत के बाद बालिका का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल ले जाने को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पुलिस वाहन होने के बावजूद शव को करीब 24 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाया गया, जो संवेदनहीनता को दर्शाता है। वहीं पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस केवल जीवित मरीजों के लिए होती है और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था की गई थी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में समाजजन और ग्रामीण सरसोद फंटे पर एकत्रित हुए तथा शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी सजा देने की मांग की।

चक्काजाम के चलते महू-नीमच फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पांच थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही बालिका की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE