BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 5:25 pm
NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन, हर माह की एक तारीख को वेतन दिया जावे, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा नगर परिषद प्रशासक एडीएम चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।


नगर अध्यक्ष शंकर लोठ ने बताया कि वेतन 1 तारीख तक जमा नहीं होने के चलते सफाई कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कई बार लिखित अवगत कराये जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। एमडीएम को ज्ञापन सौंप कर प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन जमा किये जाने की मांग की गई। साथ ही समर्पित अवकाश का भुगतान जो कि मई माह में जमा हो जाना चाहिये था लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक नहीं हुआ। पिछले तीन वर्षों से वर्दी का बकाया चल रहा है। यूनियन द्वारा विभाग को लिखित अवगत कराया गया किन्तु कोई ध्यान नहीं दिया गया। वर्दी का पैसा नहीं देने के बावजूद वर्दी के लिए बाध्य किया जाता है। इसलिए शीघ्र वर्दी का बकाया भुगतान कराया जावे वहीं रात्रीकालीन सफाई सेवा को तुरंत प्रभाव से बंद किया जावे।


इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव घनश्याम लोठ, रमेश, जगदीश, योगेश, ओमप्रकाश, संदीप, अरूण लोठ, बिल्लू, विनोद, विजय, अविनाश, बंटी, शिव, गोपाल, गोविन्द, जीतू सहित कई वाल्मीकि समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE