चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया,पूर्व चेयरपर्सन एडवोकेट विमला सेठिया,प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी सहित राजस्थान के प्रमुख बैंकों के अध्यक्ष सहित अन्य प्रतिनिधि लखनऊ में होटल रामाडा में 5 से 7 जून तक आयोजित तीन दिवसीय भारत कोऑपरेटिव बैंकिंग समिट में भाग लेने लखनऊ पहुंचे।
बैंक के महाप्रबंधक जे पी जोशी के अनुसार भीलवाड़ा, उदयपुर समृद्धि,उदयपुर अर्बन,राजसमंद,बालोतरा, जालोर सहित कई बैंकों के अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी व अन्य प्रतिनिधिगण समिट में भाग लेने लखनऊ पहुंच चुके हे।
तीन दिवसीय सम्मेलन में शनिवार को डॉ सेठिया भी तकनीकी सत्र में टेक्नोलॉजी के माध्यम से समावेशी ग्रोथ विषय पर पैनल स्पीकर के नाते भाग लेंगे।प्रबंध निदेशक वंदना वजीरणी ग्राहक व सदस्य के लिए सहकारी बैंकिंग मॉडल विषय पर पैनल में भाग लेगी।
सम्मेलन में देश भर से 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग के रहे हे और विभिन्न तकनीकी सत्र के लिए ख्यातनाम विशेषज्ञ भाग लेकर विचार रखेंगे। शुक्रवार को सम्मेलन का उद्घाटन महाराष्ट्र फेडरेशन अध्यक्ष अजय ब्रह्मएचा सहित अन्य वक्ताओं अतिथियों ने किया। तीन दिन में लगभग दस सत्रों में विभिन्न महत्वपूर्व विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।