BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 4:58 pm
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही कमलनाथ से मिलीं मीनाक्षी नटराजन, भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, क्रॉस वोटिंग रोकने पर फोकस, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के बाद अब चुनावी रणनीतियों और जोड़-तोड़ को रोकने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने दिल्ली पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। वहीं, भोपाल में विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने कल विधायक दल की एक आपात बैठक बुलाई है।


कमलनाथ से दिल्ली में मिली मीनाक्षी
कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के तुरंत बाद मीनाक्षी नटराजन दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर पहुंचीं। दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को बेहद शिष्टाचार और रणनीतिक माना जा रहा है। नटराजन ने चुनाव में जीत और आगामी रणनीति को लेकर कमलनाथ से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया।


बैठक में कमलनाथ के शामिल होने पर संशय
उधर, भोपाल में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने कल अपने सभी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने अपने सभी विधायकों को सख्त फरमान जारी किया है कि इस बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।


क्रॉस वोटिंग रोकने और एकजुटता पर फोकस
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को स्पष्ट और कड़ा संदेश भेजा है कि चुनाव में किसी भी कीमत पर क्रॉस वोटिंग नहीं होनी चाहिए। चूंकि भाजपा ने भी अपनी रणनीति तेज कर दी है, इसलिए कांग्रेस का पूरा फोकस अपने विधायकों को साधने और एकजुट रखने पर है। कल होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में शत-प्रतिशत वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए बकायदा एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान विधायकों को मतदान की तकनीकी बारीकियों और संगठनात्मक एकजुटता का पाठ पढ़ाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE