BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<     KHABAR : नगर के प्रमुख मार्ग पर हादसों का कारण बना.. <<     KHABAR : चार माह पहले बनी सड़क हुई क्षतिग्रस्त,.. <<     KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<     KHABAR : 100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर रामपुरा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्रधानमंत्री के पुतला दहन पर.. <<     उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा.. <<     KHABAR : एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत हुए राकेश.. <<     KHABAR : सतना में नलों से निकल रहा कीड़ों वाला पानी,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, प्रत्याशी घनश्याम का बड़ा.. <<     खरगोन के कसरावद में अज्ञात वाहन की टक्कर से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 5:31 pm
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन विभाग द्वारा समापन समारोह आयोजित, साइकिल रैली, पौधारोपण, प्रतियोगिताएं, तुलसी वितरण एवं जल संरक्षण संकल्प के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का गुरुवार को वन विभाग द्वारा विभिन्न जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक समापन किया गया। अभियान के अंतर्गत जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए।


सहायक वन संरक्षक भावना शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 6 बजे ‘रन फॉर एनवायरमेंट’ साइकिल रैली से हुई, जिसमें भारत विकास परिषद एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का समापन वन विभाग की पौधशाला में पौधारोपण के साथ किया गया। इसके पश्चात कीरखेड़ा स्थित राजकीय महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय में संचालित समर कैंप में बालक-बालिकाओं के लिए पर्यावरण विषयक पोस्टर, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।


“वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर शुक्रवार को पौधशाला हथनी औदी, सेमलपुरा में समापन समारोह उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या रहे। इस अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य  सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “वंदे गंगा” अभियान के अंतर्गत नदी-नालों, बावड़ियों एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई, पौधारोपण हेतु गड्ढों की तैयारी सहित अनेक नवाचारपूर्ण कार्य किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 25 मई से प्रारंभ होकर आज समापन की ओर अग्रसर है, लेकिन इसे केवल अभियान तक सीमित नहीं रखते हुए जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर जारी रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाव के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में जयपुर से उपस्थित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की निदेशक पूजा शर्मा ने अभियान के विभिन्न आयामों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रामगोपाल ओझा ने भी संबोधित करते हुए अभियान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सहायक वन संरक्षक भावना शर्मा  ने किया।


समारोह के दौरान तुलसी के पौधों का वितरण बालाजी मित्र मंडल को किया गया तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही “वंदे गंगा संकल्प” दिलाया गया एवं नर्सरी पौध ग्रेडिंग का अवलोकन कराया गया। अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वन विभाग के रेंजर, नंदकिशोर कोठारी प्रेम शर्मा रामेश्वर धाकड़, श्यामलाल धाकड़, हस्तीमल धाकड़ लाबु धाकड़, रामस्वरूप पुरोहित, कृष्णा पाल सिंह एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE