BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 5:33 pm
NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल हुई चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित, दिल्ली पहुंचकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के समर्थन में किया एकजुटता का प्रदर्शन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े मुद्दों को लेकर वर्ष 2024 में नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के संबंध में दर्ज प्रकरण के विरोध में चलाए जा रहे आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान के तहत देशभर की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने भी दिल्ली पहुंचकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।


अभियान के दौरान राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने अलका लांबा के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों एवं महिलाओं की आवाज को सशक्त बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने कहा कि जंतर-मंतर पर आयोजित लोकतांत्रिक आंदोलन में देशभर से हजारों महिलाओं ने भागीदारी निभाई थी। ऐसे में केवल अलका लांबा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जाना महिलाओं की सामूहिक आवाज को दबाने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही थी, इसलिए किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाना न्यायोचित नहीं माना जा सकता।


राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रदेशभर से लगभग 80 महिला पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष दिल्ली पहुंचीं और अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान प्रदेश महासचिव वंदना शर्मा ने भी चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के साथ नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर समर्थन व्यक्त किया।


अभियान के दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, महिला अधिकारों की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE