चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं ् मानसिंह चुण्डावत अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश योगिता पारीक द्वारा को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेतवालगढ पाछली एवं गांधीनगर चित्तौड़गढ़ में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सचिव ने उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करने और हमारे ग्रह पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है। सचिव ने बताया कि आधुनिकता भरे इस युग में बढ़ते हुए प्रदूषण ने न केवल पर्यावरण को क्षति पहुँचायी है बल्कि मानव जीवन को भी कई प्रकार से प्रभावित किया है। बढ़ते हुए प्लास्टिक उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण में भी वृद्धि हुई है। अतः हम सबका यह कर्त्तव्य है कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें तथा प्राकृतिक संसाधनों का उचित मात्रा में दोहन करें। सचिव ने नेतावलगढ़ पाछल पंचायत भवन में एवं गांधीनगर स्थित उद्यान में सृजन की सुरक्षा स्कीम 2025 के तहत पौधे लगाए तथा गांधीनगर उद्यान में परिंडे भी बांधे। पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत ने भी गांधीनगर में उपस्थित जन को पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। जसचिव महोदया ने उपस्थित जन को भी अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण हेतु प्रेरित किया। नेतावलगढ़ पाछली मे शिविर के दौरान सरपंच रिंकू कंवर, सचिव हनुमंत सिंह ,पशुपालन विभाग से अविनाश एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैलाश देवी उपस्थित रहीं तथा गांधीनगर में शिविर के दौरान पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग से चालक हेमंत कुमार जैन, पर्यावरण संयोजक धर्मपाल गोयल आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।