BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 3:42 pm
KHABAR : कालपीपल में फूटा वार्ड वासियों का गुस्सा, रोड नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ न्यू बस स्टैंड चौराहे पर चक्काजाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के कालपीपल मे वार्ड क्रमांक 2 राज कॉलोनी के निवासियों के सब्र का बांध आज आखिरकार टूट गया। पिछले 10 वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे वार्ड वासियों ने आज न्यू बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होकर उग्र प्रदर्शन किया और रोड रोको अभियान के तहत चक्काजाम कर दिया। भीषण और चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पिछले एक दशक से लगातार राज कॉलोनी की जर्जर सड़क को बनवाने की मांग कर रहे हैं। नगर परिषद पानखेड़ी के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें हर बार केवल कोरा आश्वासन ही दिया गया। धरातल पर आज तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परेशान होकर आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।


वार्ड वासियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि प्रशासन और नगर परिषद की वादाखिलाफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक सड़क निर्माण का कार्य जमीनी स्तर पर शुरू नहीं हो जाता, तब तक यह चक्काजाम और अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी। चक्काजाम के कारण चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE