BREAKING NEWS
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत कोज्या पहुंचे.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     BIG NEWS : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 3:38 pm
KHABAR : सेगांव में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा पर्यावरण का संदेश, मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल पर किया पौधारोपण, पढे़ खबर

Share On:-

सेगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल सेगांव द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बालक छात्रावास परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। भाजपा मीडिया संयोजक बबलू गुप्ता ने बताया कि मोदी सरकार और भाजपा शुरू से ही पर्यावरण को लेकर सजग रही है। इसी कड़ी में पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।


मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल में राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक पर रोक, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आज का पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


कार्यक्रम में जिला मंत्री संतोष राठौड़, मंडल महामंत्री विकास पाटीदार, वरिष्ठ नेता हीराल पाटीदार, उपाध्यक्ष दीपक पटेल, सत्येंद्र मंडली, सहसंयोजक अखिलेश यादव, हरिओम यादव, राकेश यादव, अशोक प्रजापत, विजय कौशिक, राकेश अजनार, मुकेश पटेल, कमल यादव, दिलीप मंडलोई, सरपंच शांतिलाल चौहान, धीरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल नारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE