रतलाम। जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (कुश्ती) अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कुश्ती प्रशिक्षण हेतु चयन प्रक्रिया 14 मई को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में शाम 4:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
बालक एवं बालिका वर्ग में चयन-
इस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग में 20-20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों का चयन शारीरिक दक्षता एवं खेल संबंधी दक्षता के आधार पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण एवं सुविधाएं-
चयनित खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा खेल किट प्रदान की जाएगी तथा नियमित प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
अधिक जानकारी हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय अथवा कुश्ती प्रशिक्षक श्रीमती छाया शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।