BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 7:52 pm
KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा, विद्यार्थियों को मिला एक और अवसर, अब जुलाई माह की इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन अथवा कॉलेज का चयन नहीं किया है, उनके लिए यह प्रवेश प्राप्त करने का अंतिम अवसर है।

ई-प्रवेश जिला नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएलसी के तहत प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ाई गई है। जिन विद्यार्थियों को अब तक प्रवेश नहीं मिल पाया है या जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, समग्र आईडी, अंकसूची एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। अंतिम दिनों में पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन एवं प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।

डॉ. बोड़ाने ने बताया कि महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रवेश सहायता केंद्र एवं तकनीकी सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्राध्यापकों की काउंसलिंग टीम का भी गठन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE