BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 11:00 am
REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला जनसमर्थन, पीजी कॉलेज से फुटबॉल मैदान तक गूंजा नशामुक्ति का संदेश, युवाओं ने ली शपथ, जिलेभर में हुए जागरूकता कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी स्तर पर संचालित "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत नीमच जिले में नशामुक्ति को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल ने शासकीय पीजी कॉलेज, नीमच में एनसीसी कैडेट्स एवं प्राध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक नागरिक जागरूक होकर अपनी सहभागिता निभाए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में पुलिस थाना नीमच केंट द्वारा दशहरा मैदान में आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तृतीय दिवस चार मुकाबले खेले गए, जिनमें एनएफए फुटबॉल क्लब, ए यूनियन फुटबॉल क्लब, यूनिवर्सल फुटबॉल क्लब एवं ईगल फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। डीएसपी अजाक कारूलाल पटेल ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जनसहभागिता से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

अभियान के तहत थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया, थाना रामपुरा क्षेत्र के नाका नंबर-2 तथा थाना रतनगढ़ क्षेत्र के शासकीय सीनियर बालक छात्रावास, डिकेन में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्कूली छात्रों एवं आमजन को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए इसके सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की जानकारी दी।

नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE