मनासा। रामपुरा से मनासा की ओर आ रही जय श्री बस बुधवार को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार से चल रही थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है।