उज्जैन। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जैन में संत शिरोमणि श्री गोदारदास महाराज का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय गुजराती बलाई समाज की ओर से अंकपात रोड स्थित धर्मशाला और समाधि स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय गुजराती बलाई समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संत समाज के साथ-साथ आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व गुजराती महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूसिंह पारेगी ने किया। हिंदूसिंह पारेगी ने बताया कि संत गोदारदास महाराज गुजराती बलाई समाज के आराध्य हैं। उनकी समाधि अंकपात स्थित धर्मशाला परिसर में है, जहां हर साल गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाता है।संत गोदारदास महाराज मूल रूप से रलायता भोजा के निवासी थे। वहां उनका प्राचीन मंदिर स्थित है, जिसकी अपनी पावन महिमा और ऐतिहासिक महत्व है। श्रद्धालु दूर-दूर से वहां दर्शन के लिए आते हैं जन्मोत्सव के अवसर पर समाधि स्थल पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और संतों का प्रवचन हुआ। धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि संत गोदारदास महाराज के उपदेश समाज को एकता, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसी भाव के साथ हर साल यह पर्व मनाया जाता है।