मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित श्री पशुपतिनाथ लोक की प्रतिकृति का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में विकसित विस्तारित गार्डन का शुभारंभ करते हुए पारिजात के पौधे का रोपण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन, डिप्टी कलेक्टर प्रीति, एसडीएम पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर गर्ग ने परिसर के सौंदर्यीकरण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण के महत्व पर भी बल दिया।