BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 11:51 am
KHABAR : शिप्रा किनारे 200 से ज्यादा अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैन नगर निगम बताए होटल, रिसॉर्ट, मठों पर क्या कार्रवाई की, 15 जून को फिर सुनवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शिप्रा नदी के शुद्धिकरण पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन नदी किनारे ग्रीन बेल्ट और सिंहस्थ की संरक्षित जमीन पर लगातार अवैध निर्माण बढ़ते जा रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, मठ, आश्रम और कॉलोनियों सहित 200 से अधिक अवैध निर्माणों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।


मप्र हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने उज्जैन नगर निगम को तलब किया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि नदी किनारे 200 मीटर के दायरे में हुए अतिक्रमणों की जानकारी दें। इतना ही नहीं उन्हें हटाने की कार्रवाई पर 15 जून तक जवाब पेश किया जाए।


यह याचिका वर्ष 2023 में उज्जैन निवासी सत्यनारायण सोमानी ने दायर की थी। याचिका में बताया गया था कि शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 100 से 200 मीटर के दायरे में कई होटल, मठ, आश्रम, स्कूल और कॉलोनियों का अवैध निर्माण हो गया है। इन निर्माणों से निकलने वाला सीवरेज सीधे नदी में मिल रहा है, जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।


मामले में लगातार सुनवाई के बाद 5 मई को कोर्ट ने नगर निगम को निर्देश दिए कि 15 जून तक सभी अतिक्रमणों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाए। तब तक किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि संचालित न होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं। कोर्ट ने नदी निधि विकास योजना से जुड़ी रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।


याचिकाकर्ता पक्ष के वकील बलदीप सिंह गांधी ने बताया कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि नदी तट के पास किसी भी व्यावसायिक रिसॉर्ट के निर्माण को स्वीकार नहीं किया जा सकता।


अब मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी। इस दौरान नगर निगम को अतिक्रमण हटाने और अवैध व्यवसायिक गतिविधियों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE