BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 12:32 pm
KHABAR : 20 वर्ष पुराने दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के दिए निर्देश, अध्यक्ष करोसिया ने कहा- सफाई कर्मचारियों का वेतन 1 से 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने सुशासन भवन स्थित सभागार में जिला अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों के वेतन, स्वत्वों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभ समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य, नगर पालिका सीएमओ अनीता चौकटिया, पीओ डूडा रोहित राणावत सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, सफाई कर्मचारी एवं संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

1 से 10 तारीख तक वेतन भुगतान अनिवार्य-
बैठक में आयोग अध्यक्ष करोसिया ने निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन प्रत्येक माह की 1 से 10 तारीख के बीच अनिवार्य रूप से भुगतान किया जाए। साथ ही 20 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर नियमित करने की कार्यवाही एक माह में पूर्ण कर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

अवैध नियुक्तियों पर रोक के निर्देश- 
उन्होंने नगर पालिका मंदसौर को निर्देशित किया कि स्वीकृत पदों के अतिरिक्त किसी भी दैनिक वेतनभोगी की नियुक्ति न की जाए तथा वर्तमान कर्मचारियों के स्वीकृति एवं नियुक्ति आदेशों की प्रमाणित प्रतियां तीन दिवस में आयोग को उपलब्ध कराई जाएं। सभी नगरीय निकायों को बिना शासन आदेश के किसी भी प्रकार की अवैध नियुक्ति नहीं करने के निर्देश भी दिए गए।

वरीयता सूची के आधार पर होगा नियमितीकरण- 
अध्यक्ष श्री करोसिया ने कहा कि कर्मचारियों को वरीयता सूची के आधार पर नियमित किया जाए तथा वरीयता सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा की जाए। विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

अनुकंपा नियुक्ति एवं अन्य लाभ समय सीमा में देने के निर्देश- 
उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का 15 दिवस में निराकरण, पात्र आश्रितों को नौकरी देने, आवासहीन कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने तथा 20 वर्षों से शासकीय भूमि पर निवासरत कर्मचारियों को पट्टा देने के निर्देश दिए।

मृत्यु उपरांत सहायता राशि जल्द देने के निर्देश- 
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि दैनिक वेतनभोगी एवं विनियमित कर्मचारियों की मृत्यु होने पर 2 लाख 25 हजार रुपए की सहायता राशि एक माह के भीतर प्रदान की जाए तथा ग्रेच्युटी, उपादान एवं अन्य देय राशि का समयसीमा में भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

कौशल विकास पर जोर- 
आयोग अध्यक्ष ने पीओ डूडा को सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, ड्राइविंग एवं मोबाइल रिपेयरिंग जैसे स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों एवं नगरीय निकायों में सफाई कामगारों के स्वीकृत एवं रिक्त पदों की विभागवार समीक्षा की गई तथा वेतन-भत्ते, एनपीएस, पेंशन, पीएफ, ईएसआई एवं अन्य प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। सफाई कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें रखीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE