देवास। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित गोरक्षक ओर हिंदु समाज द्वारा गोवंश रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के उद्देश्य से बकरीद पर्व से पूर्व सख्त कदम उठाने की मांग की गई। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार सपना शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक अभिषेक माली ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और गौ तस्करी के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही बकरीद के दौरान विशेष निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गोवंश हमारी आस्था का केंद्र है और उसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की भी मांग रखी।