BREAKING NEWS
BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<     माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 10:49 am
KHABAR : मैदान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन, खेल मैदान पर स्कूल निर्माण का विरोध, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती बोले- सीएम राइज स्कूल का नहीं, गलत स्थान चयन का है विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान में प्रस्तावित सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण को लेकर शुरू हुए मैदान बचाओ आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी ने अपना समर्थन दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने रविवार को धरना-प्रदर्शन में शामिल खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों के आंदोलन को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस सीएम राइज स्कूल का विरोध नहीं करती, बल्कि इसके लिए खेल मैदान के चयन का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है, लेकिन इसके लिए शहर के सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक खेल मैदान को समाप्त करना उचित नहीं होगा। यह विवाद स्कूल निर्माण का नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शिता के अभाव का परिणाम है।

जीवाजीराव छात्रावास परिसर को बताया बेहतर विकल्प-
तरुण बाहेती ने कहा कि सीएम राइज स्कूल का निर्माण जीवाजीराव छात्रावास परिसर में उपलब्ध उपयुक्त भूमि पर किया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं भी मिलेंगी और शहर का खेल ढांचा भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अभी भी अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर संतुलित समाधान निकालने का अवसर है।

खेल मैदान शहर की आखिरी उम्मीद-
जिलाध्यक्ष बाहेती ने कहा कि यह मैदान केवल खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि शहर के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां वर्षों से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं और इसी मैदान ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया है। उन्होंने कहा कि शहर के कई खेल मैदान पहले ही विभिन्न निर्माण कार्यों की भेंट चढ़ चुके हैं और अब यह मैदान शहर की आखिरी बड़ी उम्मीद बनकर बचा है।

विधायक की दूरदर्शिता पर उठाए सवाल-
तरुण बाहेती ने भाजपा विधायक दिलीप सिंह परिहार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि समय रहते वैकल्पिक भूमि का चयन कर लिया जाता, तो आज यह विवाद खड़ा नहीं होता। सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास पर्याप्त समय था, लेकिन दूरदर्शी योजना के अभाव में खिलाड़ी, विद्यार्थी और शहरवासी असमंजस की स्थिति में हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की अधिकांश शासकीय भूमि विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के उपयोग में चली गई है, जिसके कारण अब स्कूल निर्माण के लिए खेल मैदान को चुना गया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस खिलाड़ियों, अभिभावकों और शहरवासियों की भावनाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा सरकार से मांग करती है कि निर्माण स्थल के चयन पर पुनर्विचार करते हुए ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे स्कूल भी बने और मैदान भी सुरक्षित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE