BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 10:39 am
KHABAR : रेल के साथ खेल नहीं अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक, रेलवे ट्रैक पर ट्रेसपासिंग और रील बनाने जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचने का दिया संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से प्रवेश (ट्रेसपासिंग), चलती ट्रेनों अथवा रेलवे परिसर में वीडियो एवं रील बनाने जैसी खतरनाक गतिविधियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ष्रेल के साथ खेल नहींष् विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल रतलाम मंडल अमित प्रकाश मिश्र के निर्देशन में मंडल स्तर पर आरपीएफ कर्मियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों एवं रेल यात्रियों को रेलवे सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

इसी क्रम में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट इंदौर के निरीक्षक जीवनसिंह तंवर, उप निरीक्षक रामपाल सिंह एवं अन्य आरपीएफ कर्मियों द्वारा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तथा इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यात्रियों ने भाग लिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेल पटरियों को अनधिकृत रूप से पार नहीं करने, रेलवे ट्रैक एवं परिसर में वीडियो अथवा रील नहीं बनाने तथा रेलवे परिसर में चलते समय मोबाइल फोन पर बातचीत जैसी लापरवाहियों से बचने का संदेश दिया गया। साथ ही उन्हें अवगत कराया गया कि इस प्रकार की गतिविधियां रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं, जिनके लिए जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को यह भी बताया गया कि रेलवे देश की अमूल्य राष्ट्रीय संपत्ति है और प्रतिदिन लाखों नागरिक रेल यात्रा करते हैं। ऐसे में रेल परिसरों एवं रेल संचालन की सुरक्षा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। रेलवे सुरक्षा बल ने सभी यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE