चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के घोसुंडा एवं सावा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक आक्या ने सभी पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन करते हुए उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक आक्या ने कहा कि पार्टी संगठन ने पदाधिकारियों को जनसेवा का जो महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ खरे उतरेंगे, ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों के माध्यम से आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है।
इस अवसर पर घोसुंडा मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर, सावा मंडल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, उपाध्यक्ष गिरधर सिंह, शंभूलाल अहीर, महिपाल सिंह भाटी, घीसूलाल भोई, मुरलीधर शर्मा, प्रहलाद सिंह, शंभू जाट, रतन जाट, कुका डांगी, मगनीराम डांगी, भेरूलाल मेनारिया, रामनरेश गाडरी, रमेशचंद्र गुर्जर, देवीलाल गाडरी, दुष्यंत सिंह शक्तावत, भगवतीलाल अहीर, महामंत्री शिवराज सिंह बैजनाथिया, किशन जाट, शंकरदास वैष्णव, लीलाशंकर सिंह, रविकल माहेश्वरी, हेमराज मेघवाल, मंत्री मूल सिंह चौहान, देवकिशन जाट, ओमप्रकाश जटिया, शंकरलाल गुर्जर, गोवर्धन सालवी, अजय कुमार, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर मीणा तथा संरक्षक ओमप्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में घोसुंडा एवं सावा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।