माउंट आबू। सिरोही-जालौर लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी रविवार को माउंट आबू पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे सुनील आचार्य के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता घनश्याम आचार्य को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सांसद चौधरी ने स्वर्गीय घनश्याम आचार्य की पत्नी कांता आचार्य, पुत्र सुनील आचार्य, गिरीश आचार्य, एडवोकेट जितेंद्र आचार्य सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता सुनील आचार्य का सिरोही जिले की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहा है। वहीं, उनके पिता स्वर्गीय घनश्याम आचार्य भी सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित रहे। उनके निधन के बाद लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, सांसद तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी परिवार से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।