नीमच। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत दिनांक 25 मई 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे ग्राम छायन में भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
यह आयोजन ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति छायन एवं ग्राम पंचायत छायन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ श्री देवनारायण मंदिर से किया गया तथा चारभुजा मंदिर एवं मुख्य मंदिर परिसर में समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
आयोजकों द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता एवं ग्राम की महिलाओं को कलश यात्रा में सहभागी बनाया गया। ग्राम छायन की मातृशक्ति, बहनों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई तथा कलश यात्रा को सफल बनाया।
उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा पर्व पर राजा भगीरथ द्वारा गंगा मैया को धरती पर लाने की मान्यता है। इसी उपलक्ष्य में जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच ग्राम सचिव जनपद सदस्य जिला उपाध्यक्ष से अर्जुन सिंह एवं पटेल साहब वीरेंद्र सिंह एवं पटेल साहब सुरेंद्र सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।