नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास एवं आशुतोष रांका ने संयुक्त रूप से आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया।
प्रवक्ता सौरभ दास ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार के साथ हुई वार्ताओं के बाद आंदोलन की सभी प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली गई हैं।
आशुतोष रांका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई, जिसमें संगठन की तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों की वापसी तथा प्रभावित छात्रों को मुआवजा शामिल हैं।
उधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने खुशी जताई। छात्रों ने ष्छात्र एकता जिंदाबादष् के नारे लगाए, राष्ट्रगान गाया और नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा।