BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2026, 6:56 pm
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के सामने से अतिक्रमण, सड़क किनारे रखा सामान भी जप्त किया और चालान भी बनाए, 9 दुकानदारों के चालान बनाकर 2300 रुपए जुर्माना वसूला, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानों के सामने से अतिक्रमण  हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शनिवार 25 जुलाई को नगर पालिका अमले ने अंबेडकर मार्ग पर लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए अनेक दुकानों के सामने से सड़क तक फैलाया हुआ सामान भी जप्त किया तथा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की। नगर पालिका अमले ने 9 दुकानदारों के चालान बनाते हुए ₹2300 जुर्माना भी वसूला।


शनिवार  को मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक महावीर जैन, हेमंत सिसोदिया, महेंद्र साहू, योगेश टांकवाल एवं स्वच्छता निरीक्षक रवि खरे आदि ने नपा कर्मचारियों के साथ दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैला कर रखे गए सामान को हटवाने की कार्रवाई लायंस डेन से प्रारंभ की और यहां से एलआईसी चौराहा, बंसल चौराहा,टीवीएस शोरुम चौराहा होते हुए शिवाजी सर्कलतक दुकानदारों को समझाइश देकर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और कुछ दुकानदारों के दुकान के बाहर गंदगी फैलाने पर चालान भी बनवाये। बामनिया ने दुकानदारों से अनुरोध किया है कि पार्किंग व्यवस्था व आवागमन को सुचारू बनाने के लिए दुकानों के बाहर सड़क तक सामान नहीं जमावे और सड़क पर कचरा नहीं फेेके,यदि किसी भी दुकान के बाहर सामान रखा पाया गया या गंदगी पाई गई तो नगर पालिका द्वारा समान जप्ति के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जावेगी। बामनिया ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE