BREAKING NEWS
BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<     BIG NEWS : मंत्री राकेश सिंह सपरिवार पहुंचे महाकाल.. <<     KHABAR : आत्मीयता की पंगत, पीएम आवास लाभार्थी के घर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2026, 1:10 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, सांवलिया जी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर तोड़कर पलटी, दुर्घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, एक की मौत, 30 लोग घायल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री चित्तौड़गढ़ से सांवलियाजी दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसा भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड के पास सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार तेज थी और नियंत्रण खोने के बाद वह डिवाइडर, बिजली पोल और सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बस की छत पर बैठे यात्री सड़क पर गिर गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

भादसोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि “राजनंदिनी” नाम की यह बस सर्विस रोड से मुख्य हाईवे की ओर अचानक अनियंत्रित होकर पहुंची और दुर्घटना हो गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भादसोड़ा सीएचसी और सांवलियाजी मंडफिया अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 4-5 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में 32 वर्षीय रघुवीर मीणा (नपनिया, छबड़ा, बारां) की मौत हो गई। बस में सवार यात्री जयपुर, कोटा, जोधपुर, सवाई माधोपुर सहित विभिन्न जिलों और राज्यों से थे।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस क्षमता से अधिक सवारियों के साथ चल रही थी और छत पर भी यात्री बैठे हुए थे। साथ ही, बस के बिना वैध परमिट संचालित होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।

ये हुए घायल-
विजय पुत्र गुलाबचंद बुनकर (सामोद, चौमूं, जयपुर)
प्रिंस (7 साल) पुत्र विनोद बुनकर (सामोद, चौमूं, जयपुर)
सुरेंद्र पुत्र गुलाबचंद बुनकर (सामोद, चौमूं, जयपुर)
सूरज पुत्र राजेंद्र, कोटा
अर्जुन पुत्र संतोष मीणा, नपनिया, बारां
लखन बाग पुत्र राधेश्याम, नपनिया, बारां
पवन पुत्र राजू सेन, नपनिया, बारां
पवन पुत्र राधेश्याम नागर, नपनिया, बारां
जीतू पुत्र कजोड़लाल मीणा, दीगोद, कोटा
कुबेर सिंह पुत्र मोपत सिंह, जयपुर
गिरिराज पुत्र मोरपाल, बामनवास, सवाई माधोपुर
अक्षर पुत्र दीपचंद जाट, फरीदाबाद (हरियाणा)
अमित पुत्र ओमप्रकाश राजपूत, नगला बांस, मुरसान, हाथरस (उत्तर प्रदेश)

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE