BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 3:00 pm
KHABAR : खजुराहो के मुख्य पश्चिम समूह मंदिर परिसर में मनाया गया स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25वें दिन का काउंटडाउन योग महोत्सव, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के विश्व प्रसिद्ध हेरिटेज स्थल खजुराहो के मुख्य पश्चिम समूह परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25वें दिन का काउंटडाउन महोत्सव स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योगश् थीम पर आयोजित किया गया, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री प्रताप जाधव, प्रदेश के आयुष मंत्री, इंदर सिंह परमार, प्रदेश के टूरिज्म मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के साथ-साथ क्षेत्रीय सांसद वी.डी. शर्मा, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया  शामिल रहे...वहीँ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से जुड़े।


काउंटडाउन इवेंट अंतर्गत योग सत्र का शुभारंभ केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी रजत सखलेचा सहित अन्य केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल रहे। साथ ही अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा, विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने भी शामिल सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में आयोजित हुआ।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 25 दिनों का काउंट डाउन (उलटी गिनती) हर वर्ष महत्वपूर्ण प्रचार-प्रसार चरण के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश भर में आयोजित होने वाले योग प्रदर्शनों, जागरूकता अभियानों और समुदाय-आधारित गतिविधियों द्वारा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) काशीनाथ समागंडी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, योग विशेषज्ञ, आयुष प्रणाली और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के प्रतिनिधि और देश के विभिन्न हिस्सों से आए योग अभ्यासी भी कार्यक्रम के हिस्सा बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE