BREAKING NEWS
KHABAR : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बालीपुर धाम सरकार के पूज्य गुरुदेव योगेश.. <<     KHABAR : आगर मालवा में पटवारी ₹5 हजार रिश्वत लेते.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त.. <<     KHABAR : एमपी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि.. <<     NEWS : चादर शरीफ जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स.. <<     अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज, डीआईजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : भांजी की शादी में रतलाम आने वाले थे.. <<     BIG REPORT : रिश्वतखोर पटवारी पर लोकायुक्त का.. <<     BIG NEWS : दानपात्र से चोरी के मामले में आंगनवाड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2026, 3:47 pm
KHABAR : आईपीएल सट्टेबाजी का पर्दाफाश, सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत 8 युवक गिरफ्तार, करोड़ों का लेनदेन उजागर, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रेलवे, बैंक कर्मचारी और निजी कंपनियों में कार्यरत युवक शामिल हैं। आरोपी पिछले करीब एक महीने से किराए के फ्लैट में रहकर मोबाइल आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टे की बुकिंग कर रहे थे।


डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान ओडिशा और जबलपुर के रहने वाले आठ युवकों को पकड़ा गया।


सभी आरोपी नौकरी पेशा
पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड कुणाल दास है, जो पहले कई ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों में काम कर चुका है। उसके साथ शशांक नेगी भी पकड़ा गया है, जो गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा रामा स्वामी, अविनाश ठाकुर, चिन्मय, राजेंद्र दास, आनंद प्रधान और विकास को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें रेलवे कर्मचारी, बैंक कर्मी, जियो कंपनी कर्मचारी, छात्र और निजी कंपनी सुपरवाइजर शामिल हैं।


टेलीग्राम ग्रुप के जरिए जोड़ा था आरोपियों को
डीसीपी के अनुसार कुणाल दास ने सभी आरोपियों को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए जोड़ा था। इसके बाद चौटिंग के माध्यम से आईपीएल सट्टे का नेटवर्क तैयार किया गया। आरोपी प्रीमियम नाम की वेबसाइट से लिंक लेकर अन्य लोगों को आईडी जनरेट कर सट्टा खिलाते थे।


23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, नकदी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, नकदी और करीब दो करोड़ रुपए के लेनदेन से जुड़े रजिस्टर बरामद किए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE