नीमच। मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह 8 जून को नीमच प्रवास पर रहेंगे। संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सिंह 7 जून को नाथद्वारा से शाम 4 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7 बजे नीमच सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
डॉ. सिंह 8 जून को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
बैठक के उपरांत अपराह्न 3.30 बजे वे जिला जेल, नीमच का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद डॉ. सिंह शाम 4.30 बजे जावरा के लिए प्रस्थान करेंगे।