चित्तौड़गढ़। फूल माली समाज एवं सावित्री बाई फूले विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 31 मई को पांडोली स्थित झांतला माता जी में प्रतिभा सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष हेमराज माली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
अमृत माली ने बताया की इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय स्तर कुश्ती में पहलवान खुशी माली ने अंडर 15 में राज्य का प्रतिनिधित्व किया, राज्य स्तर स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा माली ने कांस्य पदक, पहलवान पवन माली ने अंडर 15 में कांस्य पदक, पहलवान गुलाब माली के जिला स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल करने पर भी सम्मान किया गया। नेपाल, बांग्लादेश व भारत का प्रतिनिधि करने वाले इंटरनेशन टेनिस बॉल खिलाड़ी मुकेश माली सहित बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले भाग्यश्री माली, पूजा माली, तनीषा माली, तमन्ना माली, काली माली, सोनू माली आदि का सम्मान हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हेमराज माली ने कहा कि समाज के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है। ऐसे आयोजनों से अन्य बच्चों को भी शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम संचालन कमलेश माली, कन्हैया माली ने किया।
कार्यक्रम में समाज के किशन दगदी, मदन माली, हरलाल गोयल, राजन माली, शिवशंकर माली, काना ठेकेदार, कैलाश तंवर, भेरूलाल तुर्कलिया, रमेश किरोड़ीवाल, शंकर गोयल, किशन पोटलिया, शिवप्रकाश माली दिनेश माली, शोभाग जादम आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आशीष माली, राहुल माली ने आभार जताया।