BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2026, 1:01 pm
KHABAR : तालाब की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, सरपंच-सचिव पहुंचे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई में, गोशाला के सामने जल संकट की आशंका, डीएम से की कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्राम पंचायत सेमली चन्द्रावत में तालाब के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण का मामला जिला जनसुनवाई तक पहुंच गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच बाबूकुंवर चन्द्रावत एवं पंचायत सचिव ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर तालाब क्षेत्र में हो रहे कथित कब्जे और मिट्टी भराव कार्य को तत्काल रुकवाने की मांग की है।

पंचायत द्वारा प्रस्तुत आवेदन में बताया गया है कि ग्राम सेमली चन्द्रावत स्थित सर्वे क्रमांक 635/1 एवं 635/2 की भूमि तालाब के लिए आरक्षित है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर अवैध कब्जा कर ट्रैक्टरों से मिट्टी भराव किया जा रहा है, जिससे तालाब के अस्तित्व और जल संग्रहण क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि तालाब के समीप गोशाला संचालित है, जहां बड़ी संख्या में गोवंश का संरक्षण किया जाता है। गर्मी के मौसम में तालाब का पानी गोवंश के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत का कार्य करता है। ऐसे में यदि तालाब क्षेत्र पर अतिक्रमण जारी रहा तो भविष्य में गोशाला के समक्ष गंभीर जल संकट उत्पन्न हो सकता है।

आवेदन में प्रशासन से तालाब की भूमि का सीमांकन कराने, अवैध अतिक्रमण हटाने, मिट्टी भराव कार्य पर रोक लगाने तथा गोवंश के आवागमन में बाधा बन रही तार-जाली एवं अन्य अवरोधों को हटाने की मांग की गई है।

सरपंच एवं सचिव ने कहा कि तालाब केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि ग्रामीणों और गोवंश के लिए जीवनरेखा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

मामला जनसुनवाई में पहुंचने के बाद अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE