BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 12:23 pm
KHABAR : भैरवगढ़ जेल में 1000 कैदी करेंगे सामूहिक योग और प्राणायाम, कैदियों को योग का संदेश देंगे कृष्ण गुरुजी, बारीकियां सिखाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान करीब 1000 कैदी एक साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास करेंगे। कार्यक्रम सुबह 7रू30 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगा।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन के प्रति जागरूकता फैलाना रहेगा। साथ ही बेहतर वृद्धावस्था और मानसिक संतुलन के लिए योग के महत्व को भी बताया जाएगा।


अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्ण गुरुजी इस विशेष योग सत्र में कैदियों को योग और प्राणायाम कराएंगे। कृष्ण गुरुजी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं को स्वयं से जोड़ने की प्रक्रिया है। नियमित योग और प्राणायाम से व्यक्ति शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली प्राप्त कर सकता है।


कार्यक्रम में योगाभ्यास और प्राणायाम आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जाएगा। कैदियों को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और आत्मिक उन्नति के लिए योग के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE