BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: बड़ोली खदान में दर्दनाक हादसा, मिट्टी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के बड़ोली खदान क्षेत्र में.. <<     REPORT : सरवानिया महाराज में नगर परिषद का.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी.. <<     भोली-भाली महिलाओं की आजीविका पर डाका डालने.. <<     नीमच जिले की मनासा तहसील के चपलाना गांव में.. <<     रतलाम जिले में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण.. <<     KHABAR : सावधान 20 जून से पहले किरायेदारों का पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: रावणरूंडी में दिनदहाड़े घर में घुसकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्य का निरीक्षण.. <<     KHABAR : जावरा में जनकल्याण शिविर के माध्यम से.. <<     BIG REPORT : मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम चपलाना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सांसद ने उदासीन आश्रम भवन निर्माण को 11 लाख.. <<     बिजली संकट पर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा:.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम रावण रूंडी में खूनी.. <<     GOOD NEWS : सड़क हादसों में मौतें रोकने नीमच पुलिस का.. <<     NEWS : कर्मचारी जागृति यात्रा का प्रतापगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 12:53 pm
KHABAR : जनकल्याण शिविरों में उमड़ी भीड़, नागरिकों ने उठाया योजनाओं का लाभ, जिलेभर के नगरीय निकायों में लगे जनकल्याण शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने, लंबित आवेदनों के निराकरण तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

नगरपालिका नीमच सहित नगर परिषद मनासा, जावद, रामपुरा, सिंगोली, जीरन, डिकेन, रतनगढ़, कुकड़ेश्वर, नयागांव, अठाना एवं सरवानिया महाराज में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और लाभ उठाया।

शिविरों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को ऋण, ऋण पुनर्भुगतान, डिजिटल लेन-देन प्रोत्साहन तथा पीएम स्वनिधि से समृद्धि योजना की जानकारी दी गई। साथ ही नवीन आवेदन भी प्राप्त किए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास संबंधी जानकारी प्रदान कर लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की गई। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पात्र नागरिकों का पंजीयन कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए गए।

शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों की समीक्षा कर त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित किया गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उनसे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।

जिला प्रशासन एवं नगरीय निकायों ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने निकटतम नगरीय निकाय कार्यालय अथवा आयोजित जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE