BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 12:55 pm
KHABAR : कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया, बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश, पिछले साल हुई थी क्षतिग्रस्त, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने शनिवार को प्राचीन तालाबों को जोड़ने वाली नहरों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य बारिश का पानी तालाबों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए।


कलेक्टर ने तहसीलदार और जनपद सीईओ के साथ पठा तालाब से महेंद्र सागर तालाब को जोड़ने वाली नहर के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। यह नहर पिछले साल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद कलेक्टर ने इसकी मरम्मत के निर्देश दिए थे।


कलेक्टर ने बताया कि महेंद्र सागर तालाब को पठा तालाब से जोड़ने वाली आवक नहर ग्राम पंचायत माडूमर में नन्हे जी के खेत के वेस्टवेयर के पास, अस्तौन पुलिया के पास और सिंचाई विभाग के कार्य क्षेत्र में यादव के खेत के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसका सुधार कार्य ग्राम पंचायत और सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अगले एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।


पिछले साल इसी नहर के माध्यम से महेंद्र सागर तालाब में भरपूर पानी आया था, जिससे तालाब लबालब भर गया था। हालांकि, अधिक वर्षा के कारण नहर को दो-तीन स्थानों पर पानी मोड़ने के लिए खोल दिया गया था। अब मानसून से पहले नहर की मरम्मत की जा रही है, ताकि बारिश का पानी एक बार फिर तालाब तक पहुंच सके।


इस अवसर पर तहसीलदार टीकमगढ़ सत्येंद्र सिंह गुर्जर, जनपद सीईओ मनीष शेंडे, ईई सिंचाई विभाग दीपेंद्र सिंह कुशवाह सहित संबंधित अधिकारी और स्टाफ उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE