BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के बड़ोली खदान क्षेत्र में.. <<     REPORT : सरवानिया महाराज में नगर परिषद का.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पुलिस की बड़ी.. <<     भोली-भाली महिलाओं की आजीविका पर डाका डालने.. <<     नीमच जिले की मनासा तहसील के चपलाना गांव में.. <<     रतलाम जिले में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण.. <<     KHABAR : सावधान 20 जून से पहले किरायेदारों का पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: रावणरूंडी में दिनदहाड़े घर में घुसकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्य का निरीक्षण.. <<     KHABAR : जावरा में जनकल्याण शिविर के माध्यम से.. <<     BIG REPORT : मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम चपलाना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सांसद ने उदासीन आश्रम भवन निर्माण को 11 लाख.. <<     बिजली संकट पर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा:.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम रावण रूंडी में खूनी.. <<     GOOD NEWS : सड़क हादसों में मौतें रोकने नीमच पुलिस का.. <<     NEWS : कर्मचारी जागृति यात्रा का प्रतापगढ़ में.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में घर के सामने से बाइक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 1:46 pm
KHABAR : कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया, बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश, पिछले साल हुई थी क्षतिग्रस्त, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने शनिवार को प्राचीन तालाबों को जोड़ने वाली नहरों के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। यह कार्य बारिश का पानी तालाबों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए।


कलेक्टर ने तहसीलदार और जनपद सीईओ के साथ पठा तालाब से महेंद्र सागर तालाब को जोड़ने वाली नहर के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। यह नहर पिछले साल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद कलेक्टर ने इसकी मरम्मत के निर्देश दिए थे।


कलेक्टर ने बताया कि महेंद्र सागर तालाब को पठा तालाब से जोड़ने वाली आवक नहर ग्राम पंचायत माडूमर में नन्हे जी के खेत के वेस्टवेयर के पास, अस्तौन पुलिया के पास और सिंचाई विभाग के कार्य क्षेत्र में यादव के खेत के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसका सुधार कार्य ग्राम पंचायत और सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अगले एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। 


पिछले साल इसी नहर के माध्यम से महेंद्र सागर तालाब में भरपूर पानी आया था, जिससे तालाब लबालब भर गया था। हालांकि, अधिक वर्षा के कारण नहर को दो-तीन स्थानों पर पानी मोड़ने के लिए खोल दिया गया था। अब मानसून से पहले नहर की मरम्मत की जा रही है, ताकि बारिश का पानी एक बार फिर तालाब तक पहुंच सके।


इस अवसर पर तहसीलदार टीकमगढ़ सत्येंद्र सिंह गुर्जर, जनपद सीईओ मनीष शेंडे, ईई सिंचाई विभाग दीपेंद्र सिंह कुशवाह सहित संबंधित अधिकारी और स्टाफ उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE