BREAKING NEWS
NEWS : मौत के कुएं में फंसा राष्ट्रीय पक्षी, 60 फीट.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा धमाका, चित्तौड़गढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन.. <<     KHABAR : सूखे कुएं में लौटी जिंदगी, ग्रामीणों ने.. <<     BIG NEWS : दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवरात चोरी का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला,.. <<     BIG REPORT : भादवामाता में 4 करोड़ रुपये से अधिक के.. <<     KHABAR : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे.. <<     REPORT : एक क्लिक में जुड़ें, बनें गिनीज वर्ल्ड.. <<     KHABAR : धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     KHABAR : चारधाम दर्शन कर लौटे श्रद्धालु,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में गरमाया जयपुर में निर्माणाधीन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 6:19 pm
BIG NEWS : नीमच में गरमाया जयपुर में निर्माणाधीन बसों के रजिस्ट्रेशन का मामला, बस पंजीयन कांड के बीच हुआ आरटीओ नंदलाल गामड़ का तबादला, आदेश से महकमे में मचा हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। परिवहन विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई के तहत नीमच के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ब्राह्मण का स्थानांतरण कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद जिले एवं परिवहन महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सूत्रों के अनुसार यह तबादला ऐसे समय में हुआ है, जब जयपुर में निर्माणाधीन बसों के नीमच में कथित रूप से नियमों के विपरीत पंजीयन किए जाने का मामला जांच के दायरे में है। हालांकि स्थानांतरण आदेश में किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में जयपुर में निर्माणाधीन दो बसों के नीमच में पंजीयन का मामला सामने आया था। मामले में परिवहन विभाग द्वारा बस बॉडी बिल्डर एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि वाहनों का पंजीयन आवश्यक प्रक्रिया, भौतिक निरीक्षण एवं सुरक्षा मानकों के सत्यापन के बिना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसी बीच आरटीओ के तबादले ने मामले को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि विभागीय स्तर पर तबादले को जांच से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

परिवहन विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE