चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन को सरकारी सेवाएं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 9 एवं 10 जुलाई को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
9 जुलाई को यहां लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
9 जुलाई को तुम्बड़िया, बड़ोदिया, कांटी, तुरकियाखुर्द, मूरला, उपरेड़ा, डोराई, भैंसरोड़गढ़, सणिता, केली, पारसोली एवं मोरवन सहित कुल 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
10 जुलाई को इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
10 जुलाई को पुठोली, ओडूंद, आंवलहेड़ा, चाकुड़ा, कानड़खेड़ा, बावलास, सामरिया, तम्बोलिया, नाहरगढ़, कंथारिया, सरसी, कचुमरा, जरखाना एवं पीराना सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जलदाय, विद्युत, शिक्षा, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
शहरी सेवा शिविरों का कार्यक्रम
9 जुलाई को निंबाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 36 से 37, बड़ी सादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या 20, कपासन नगर पालिका के वार्ड संख्या 21, रावतभाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या 31 से 34 तथा बेगूं नगर पालिका के वार्ड संख्या 27 से 28 में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 10 जुलाई को निंबाहेड़ा नगर परिषद के वार्ड संख्या 38 से 39, बड़ी सादड़ी नगर पालिका के वार्ड संख्या 21, कपासन नगर पालिका के वार्ड संख्या 22, रावतभाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या 31 से 34, बेगूं नगर पालिका के वार्ड संख्या 29 से 30 तथा अकोला नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 में शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे।