BREAKING NEWS
BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2026, 3:56 pm
KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल स्प्रे डालकर व्यापारी से नकदी भरा बैग छीना, बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी, पढे़ खबर

Share On:-

गुना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े 17 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनिया व्यापारी की आंखों में केमिकल स्प्रे डालकर नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चौधरी मोहल्ला निवासी वासुदेव शर्मा अपने साझेदार दिनेश शिवहरे और पवन बैरागी के साथ धनिया का व्यापार करते हैं। मंगलवार को वे व्यापारियों को भुगतान करने के लिए 17 लाख रुपये नकद लेकर कुंभराज जा रहे थे।

जैसे ही वासुदेव शर्मा शीतला माता मंदिर रोड पर पहुंचे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनकी आंखों में केमिकल स्प्रे कर दिया। आंखों में तेज जलन के बावजूद व्यापारी ने नकदी से भरा बैग बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर कार्रवाई कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात से शहर में सनसनी फैल गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE